Location: Manjhiaon
मझिआंव नगर पंचायत में सोमवार को चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। आठ वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वार्ड 1 से दिनेश कुमार गुप्ता और सौरव कुमार, वार्ड 3 से विकास कुमार सिंह (विक्की सिंह), वार्ड 4 से बीना देवी और गीता सिंह, वार्ड 5 से मिंता देवी और वार्ड 9 से अनीता देवी तथा मीरा कुमारी ने नामांकन फार्म भरे।
सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक परिसर जाकर संबंधित आरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया। सोमवार को नामांकन फार्म की बिक्री में वार्ड 6 से 1, वार्ड 7 से 1 और वार्ड 11 से 2 फॉर्म शामिल रहे। वार्ड 1-4 के लिए निर्वाचन निबंधक श्रीमती कनक, वार्ड 5-8 के लिए आरओ शिव पूजन तिवारी और वार्ड 9-12 के लिए आरओ राजेश कुमार मौजूद रहे।
इस मौके पर दंडाधिकारी सतीश कुमार, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सहायक राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार और सुरक्षा बल के जवान भी उपस्थित थे।











