Location: Garhwa
गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। 23 तारीख को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार पांडेय द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। गिरीश पांडेय को एयर कंडीशनर, पुष्पक पांडेय को छड़ी, मारूतनंदन सोनी को चूड़ियां, विरेंद्र राम को बैटरी टॉर्च, शोभा देवी को बेंच, संजय कुमार सिंह को बिस्कुट, सत्येश्वरी देवी को बक्सा, सुमित्रा देवी को ईंटें तथा सूर्यदेव माली को बाल्टी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
प्रतीक आवंटन के साथ ही चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।











