मझिआंव के पंकज यादव बने राज्य कर पदाधिकारी, JPSC में पाई 211वीं रैंक

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): मझिआंव प्रखंड में कार्यरत पंचायती राज विभाग के प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार यादव ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य कर पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से प्रखंड कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।

शनिवार को पंकज यादव ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपने सहकर्मियों के बीच मिठाई बांटी और सबका आशीर्वाद लिया। प्रखंड कर्मियों ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और फोटो खिंचवाकर इस खुशी के पल को साझा किया।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में 15वें वित्त आयोग के कनिष्ठ अभियंता अमर कुमार पासवान, कार्तिक कुमार, ऑपरेटर सतीश कुमार सिंह, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी प्रधान सहायक शैलेश कुमार, समाजसेवी अनिल ठाकुर सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

बताया गया कि पंकज कुमार यादव मूल रूप से मेराल प्रखंड के रेंजों गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे मझिआंव प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने JPSC परीक्षा में 211वीं रैंक प्राप्त कर राज्य कर पदाधिकारी का पद हासिल किया है, जो पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!