मझिआंव: एफसीआई गोदाम के ऑपरेटर आशीष पांडे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम के कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार पांडे शुक्रवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशीष पांडे कार्य दिवस समाप्त होने के बाद गोदाम से निकलकर बाजार होते हुए अपने गांव रपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान मुखदेव हाई स्कूल चौक के समीप एक तेज़ रफ्तार बलेरो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आशीष पांडे के चेहरे और दांतों पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में वे उपचाराधीन हैं।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!