मइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा) :- मइयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को कांडी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया। अलग-अलग पंचायतों से आईं सैकड़ों महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय को आवेदन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।

लाभुकों का कहना है कि उनका डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) चालू है और आधार खाते से लिंक है, फिर भी राशि नहीं मिल रही। किसी को पांचवा किस्त मिल चुका है, तो किसी को अब तक एक भी किस्त नहीं मिला। जनवरी में आवेदन भरवाया गया था, लेकिन अब तक खाते में पैसे नहीं आए। कुछ महिलाओं ने बताया कि चार किस्त मिलने के बाद भुगतान रोक दिया गया और ई-केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण भुगतान रुका हुआ है। सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कर रही है। उन्होंने लाभुकों को अपने बैंक जाकर ई-केवाईसी कराने की सलाह दी, ताकि खाते में जल्द राशि आ सके।

इस दौरान ममता देवी, रानी देवी, प्रियंका देवी, चंपा देवी, शीला देवी, प्रतिमा देवी, सरस्वती देवी, सोनी कुमारी, समरून बेगम, गुलाबशा निशा समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!