Location: Manjhiaon
कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि घटनास्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर पुलिस कैंप मौजूद था।
चोरी की वारदात मंदीप बैठा, विनोद विश्वकर्मा, प्रयाग विश्वकर्मा और सेवानिवृत्त सिपाही लक्ष्मण बैठा के घरों में हुई।
पीड़ित प्रयाग विश्वकर्मा के अनुसार, घटना के वक्त वह सिंगरौली में मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी मायके में थी। चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण, नगद रुपए, जमीन संबंधी कागजात और बक्सा चुरा लिया। अन्य तीन घरों से भी चोरों ने कीमती सामान, कपड़े और कागजात चोरी कर लिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कैंप और कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।











