भारी उमस और गर्मी से बीमार हो रहे लोग, सीएचसी में मरीजों की भीड़

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही तेज धूप और अत्यधिक उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

बुधवार को ओपीडी में डॉ अनुपमा ने बताया कि इस मौसम में लू लगना, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, बुखार और थकावट के साथ बीपी शुगर में बढ़ोतरी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उमस और गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

डॉ अनुपमा ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, हल्का और सुपाच्य भोजन करें, और धूप में निकलते समय सिर को ढंक कर रखें। इसके अलावा अत्यधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस या नींबू पानी का सेवन करें।

चिकित्सक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। भवनाथपुर सीएचसी गर्मी और उमस जनित बीमारियों के इलाज हेतु पूरी तरह तैयार है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!