Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत के मुखिया शह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।उन्होंने कहा की पहलगाम हमले में जब भारत की बेटियों का सिंदूर लहूलुहान हुआ था।तब देश ने कसम खाई कि अब शांति नहीं बल्कि न्याय होगा।हमारी वीर सेना ने यह करके भी दिखाया।इस जवाबी कार्रवाई से आतंक का हर चेहरा बेनकाब हो गया है।उन्होंने कहा की ऑपेशन सिंदूर ने हर आंसू का बदला ले लिया है।भारत ने अपना शौर्य पूरे विश्व को दिखा दिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त हो गए. भारतीय सेना ने अटैक किया, इसके बाद पूरा पाकिस्तान छाती पीट रहा है. दूसरी ओर भारत के लोग भी इस कार्यवाई से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और ठिकानों पर हमला कर यह बता दिया कि अगर कोई हमें आंख दिखाएगा तो हम आंखें नोच डालेंगे।उन्होंने कहा की कहा कि जिस तरीके से धर्म पूछकर आतंकियों ने मासूम लोगों की जान ली थी, यह कहीं से भी सही नहीं था और इसका बदला लेना जरूरी था. एक्शन का रिएक्शन दिखाना भी जरूरी है नहीं तो लोग भारत को कमजोर समझेंगे।











