Location: Garhwa
गढ़वा:
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार का बजट ऐतिहासिक और जनहित में लाया गया है। उन्होंने बताया कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाएगा।
चौबे ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सड़क, रेलवे और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स अस्पताल, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं के निर्माण पर फोकस किया गया है, जो जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बजट गरीब, मध्यम वर्ग और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है।
रितेश चौबे ने यह भी बताया कि बजट में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नए प्रावधान किए गए हैं। सड़क और रेलवे कॉरिडोर बनाए जाने से जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी और देश में विकास का नया मॉडल स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का प्रमाण है और पहली बार कैंसर और डायबिटीज जैसी दवाएं देश में बनाई जाएंगी, जिसकी आवश्यकता देश को लंबे समय से थी।











