Location: सगमा
सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड अंतर्गत मकरी गांव निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह सगमा मंडल अध्यक्ष निर्जाय कुमार बैठा की 90 वर्षीय माता फुलझरिया देवी का निधन गुरुवार तड़के सुबह हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ मृतक के आवास पर जुटने लगी। सगमा मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके घर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
उपस्थित लोगों ने बताया कि फुलझरिया देवी 90 वर्ष की आयु में भी पूरी तरह सक्रिय थीं और अपने दैनिक कार्य स्वयं किया करती थीं। उन्होंने कभी किसी का सहारा नहीं लिया और सादगीपूर्ण जीवन जीती रहीं। उनके निधन से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
गौरतलब है कि निर्जाय कुमार बैठा के पिता मोती बैठा का निधन लगभग एक माह पूर्व ही हुआ था। एक माह के भीतर ही माता फुलझरिया देवी के निधन की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मंडल महामंत्री धर्मजीत यादव, राजेश बैठा, रविरंजन यादव, सखीचंद प्रजापति, बबलू ठाकुर, राजेश कुमार जायसवाल, दसरथ बैठा, अशोक कुशवाहा, जोगेंद्र बैठा एवं सोभान बैठा सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।











