Location: सगमा
सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड के सोनडीहा गांव निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता की बड़ी मां भोदा देवी का निधन बीते रविवार की शाम को हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
भोदा देवी के निधन की खबर से गांव और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा सगमा मंडल के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महामंत्री धर्मजीत यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, प्रखंड प्रमुख अजय साह, बबलू ठाकुर, सखीचंद प्रजापति, रविरंजन यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनंजय यादव, राजेश बैठा, रामचंद्र शाह, राजेश जायसवाल, दिनेश शर्मा, बलराम बैठा, परशु यादव, निर्जाय बैठा, संतोषी कुशवाहा, लालू कुशवाहा तथा मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा शामिल थे।












