Location: Garhwa
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर गढ़वा जिले की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि Garhwa, Shri Banshidhar Nagar और Majhiaon नगर क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें जनता की अहम भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में आम जनता के बीच शालीनता से अपनी बात रखी और हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने जनता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन मिला है। इससे यह स्पष्ट होता है कि गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत तय है।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया था, जिसके परिणामस्वरूप झारखंड सरकार को चुनाव कराने के लिए विवश होना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ता शुरू से ही जनता के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते रहे हैं।
अंत में उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।











