भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांडी प्रखंड कार्यालय में धरना दिया, राज्यपाल के नाम सौंपा मांगपत्र

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा)। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय को सौंपा।

मांगपत्र में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने, नगड़ी क्षेत्र के रैयतों की भूमि वापस दिलाने, यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, बारिश से नष्ट फसलों और पशु चारे की व्यवस्था करने, कांडी प्रखंड की जर्जर सड़कों की मरम्मती कराने तथा धान क्रय का बकाया भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त प्रखंड व ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, किसानों को बिजली आपूर्ति के लिए तार और पोल मुहैया कराने, मनरेगा मजदूरों के पलायन पर रोक लगाने, विद्यालयों में भाषा वार शिक्षकों की नियुक्ति, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान तथा प्रधानमंत्री- अबुआ आवास योजना में दलाली पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है।

धरना में हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी, शशिरंजन दुबे, रामलला दुबे, सीताराम तिवारी, निर्मल विश्वकर्मा, संतोष सिंह, दिलीप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!