भवनाथपुर थाना में नए कानून के तहत छेड़खानी एवं मारपीट का दो मामले हुए दर्ज

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर थाना पुलिस ने नए कानून बि ऐन एस के तहत जुलाई माह के चौथे दिन दो घटित मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है ।जिसमे पहला मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी शांति देवी पति मेनेजर साह के द्वारा अपने पड़ोसी के ही रीमल साह पिता बच्चा साह के विरुद्ध दो जुलाई के बीती रात्रि जबरन दीवार फांद कर गाली गलौज करने और मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।

महिला ने कहा है की रात्रि में मैं घर में अपने एक बच्चे के साथ अकेली थी पति घर से बाहर गए हुए थे की पड़ोसी रिमल साह के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी जाने लगी मेने घर का दरवाजा बंद कर दिया इसके बाद घर के चाहर दिवारी फांद कर रिमल साह के द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई जिसमे महिला के दाहिने आंख में गंभीर चोट लगी है ।
जबकि दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के सिंदुरिया झोपड़ पट्टी निवासी कुंती देवी पति राजेंद्र साह के द्वारा टोला के ही सेलेस्टीन टुपो पिता जेम्स टूपो पर तीन जुलाई की रात्रि घर में जबरन घुस कर छेड़ छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।दिए आवेदन में महिला ने कहा है की तीन जुलाई की रात्रि दस बजे के लगभग आरोपी घर में घुस कर छेड़ छाड़ करने लगा जब मैंने गुहार लगाई तो घर से भाग गया घटना के समय पति घर में नही थे सुबह में जब अपने पति को घटना की जानकारी दी तो पूछे जाने पर आरोपी के द्वारा गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी गई है।
दोनो मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की करवाई में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!