भगवान भास्कर के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व महापूर्णहुति के साथ कांडी पोखरा स्थित आयोजित नवकुंडीय महायज्ञ संपन्न

Location: कांडी

फोटो: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित श्रद्धालुगण

कांडी: कांडी प्रखंड स्थित पोखरा के बीचोबीच निर्माणाधीन सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ गुरुवार को नव कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई।
भगवान भास्कर के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मूर्ति के प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया।

बुधवार की शाम रथ पर सुसज्जित प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों महिला व पुरुष नाचते गाते और जयकारा लगाते दिखे।

सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित भगवान भास्कर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं नवकुंडीय महायज्ञ 28 फरवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था।
महायज्ञ के दौरान एक मार्च की जलाधिवास, दो मार्च को अन्नाधिवास व फलाधिवास,तीन मार्च को मिष्ठानाधिवास,चार मार्च को पुष्पाधिवास, घृताधिवास व पांच मार्च को नगर भ्रमण सहित छः मार्च को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई।
इस महायज्ञ के दौरान हजारों दानवीरों ने आर्थिक व शारीरिक सहयोग किया। जबकि सेमौरा गांव निवासी अरुण प्रसाद,कांडी बाजार निवासी गरीब प्रसाद,अल्फा कंप्यूटर एंड वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर तथा डुमरसोता गांव निवासी सुखाड़ी साह द्वारा महायज्ञ के दौरान महाभंडारा का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष कृष्ण बारी,उपाध्यक्ष रविरंजन, सचिव पंकज कुमार, उप सचिव अनूप राम, कोषाध्यक्ष गोरख प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष जेपी सोनी, संरक्षक बाबूलाल प्रसाद, उदय कुमार,विनोद मेहता, सुरेंद्र प्रजापति,सदस्य विमलेश राम, शशि कुमार, संजय प्रसाद व भोला प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों की महती भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!