भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा शुक्रवार को, ठाकुरबाड़ी मंदिर में विराजेंगे अपने कक्ष में

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा कल शुक्रवार को भैया बलभद्र और बहन सुभद्राजी के साथ सम्पन्न होगी। भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी से लौटकर अपने मूल स्थान ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित अपने कक्ष में विराजमान होंगे। बीते आठ दिनों से भगवान मौसीबाड़ी में बिराजे हुए थे, जहां भक्तों के लिए सुलभ दर्शन की व्यवस्था थी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही और भगवान की विशेष सेवा से भक्तगण अभिभूत रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजपुरोहित पंडित बालेश्वर दूबे द्वारा प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम को पूजन, विविध व्यंजनों सहित महाप्रसाद अर्पण, आरती और पुष्पांजलि की जाती रही। परंपरानुसार श्रीमद्भागवत महापुराण का सांगोपांग पाठ मौसीबाड़ी परिसर को गुंजायमान करता रहा।

कल दोपहर श्रीमद्भागवत पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात हवन और भगवान को विशेष महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत गाजे-बाजे, शंख ध्वनि और जयघोष के बीच राजपुरोहितों द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्राजी के विग्रह को रथ में विराजमान कराकर ठाकुरबाड़ी मंदिर वापस लाया जाएगा, जहां वे अपने कक्ष में पुनः स्थापित किए जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!