ब्रेकिंग न्यूज : कांडी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्रमुख की गाड़ी पर पथराव; सात घंटे सड़क जाम

Location: कांडी



कांडी (गढ़वा) कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह को मूल विद्यालय वापस भेजे जाने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों द्वारा प्रखंड प्रमुख सतेन्द्र पांडेय की गाड़ी पर पथराव किए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पथराव में वाहन का शीशा टूट गया।
मलय कुमार सिंह का मूल विद्यालय डंडई प्रखंड स्थित लवाही कला उच्च विद्यालय है। वे डिटेंशन पर कांडी के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्यरत थे। 12 अगस्त को उन्हें उनके मूल विद्यालय लवाही कला वापस भेज दिया गया। इसके विरोध में गुरुवार को कांडी प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए।
छात्रों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रधानाध्यापक को पुनः कांडी में डिटेंशन पर रखने की मांग की। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और छात्रों ने कांडी-भवनाथपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब सात घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी दौरान प्रखंड प्रमुख सतेन्द्र पांडेय की गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा निशाना बनाए जाने का आरोप है। पथराव में वाहन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्रदर्शन के दौरान कांडी के पत्रकारों के स्थानीय संगठन के कार्यालय में भी तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा। कार्यालय में रखे कुर्सी, टेबल, पंखे समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद कार्यालय में आग लगाए जाने का भी आरोप है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक ब्रिज कुमार, गढ़वा एसडीपीओ दिलु लोहारा और प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया।
गढ़वा एसडीपीओ दिलु लोहारा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और तोड़फोड़ की घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया गया कि छात्रों के विरोध के बाद प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह को पुनः कांडी में डिटेंशन पर रखने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!