Location: Ranka
गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के बांदू गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। गोदरमाना बाजार की ओर जा रहे यात्रियों से भरे तीन टेम्पू आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर ही एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका भेजा जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के कारणों की जांच जारी है।











