Location: कांडी
कांडी
कांडी थाना क्षेत्र के महुली गांव के पास एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलामू के कुकही गांव से अमिला धाम (उत्तर प्रदेश) जा रही थी। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही कांडी थाना के एएसआई मनोज कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
👉 अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…
(“आपकी खबर” सबसे पहले)











