Location: Meral
मेराल । थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव में दो युवकों ने फांस के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव में दुर्गा पूजा पर चारों तरफ खुशी का माहौल था इसी बीच एक अक्तूबर बुधवार के रात्रि में अजय राम के पुत्र 18 वर्षीय अर्जुन राम का अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पलाश के पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। जबकि उसी गांव के स्वर्गीय गया सिंह के 19 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर सिंह दो अक्टूबर गुरुवार के रात्रि में करीब 8:00 बजे अपने घर में ही फांसी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद किया गयार लिया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अर्जुन राम इंटर साइंस के मेधावी छात्र था। उसके परिजन पुलिस प्रशासन से हत्या की खुलासा करते हुए दोषी लोगों पर करवाई करने की मांग किया है। वहीं मृतक चंद्रशेखर सिंह दो अक्टूबर गुरुवार को अपने ही घर में संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन किया।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया संजय राम बीडीसी रमेश बैठा बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद झामुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव शिक्षक रघुराई राम कुंदन चंद्रवंशी राजकुमार साव धीरज सिंह विकास गुप्ता विनय सिंह सहित दर्जनों लोग घटनास्थल पहुंचे और परिजन को सांत्वना व्यक्त किया। सभी लोगों ने पुलिस से घटना का खुलासा करते हुए दोषियों के ऊपर कारवाई करने की मांग की है।











