ब्रेकिंग न्यूज़:भाजपा नेता विश्वास प्रसाद का हार्ट अटैक से निधन

Location: चिनियां

गढ़वा: भाजपा नेता विश्वास प्रसाद का आज दोपहर 12 बजे चिनिया में हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे रोज़ की तरह अपनी दुकान चला रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे वहीं गिर पड़े। तत्काल उन्हें चिनिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

60 वर्षीय विश्वास प्रसाद भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने चिनिया जैसे छोटे क्षेत्र में रहकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और ईमानदारी से अलग पहचान बनाई। उनकी छवि एक ईमानदार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थी। उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी समेत प्रदेश स्तर के कई नेताओं से उनका व्यक्तिगत परिचय था।

विश्वास प्रसाद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, विनय कुमार चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, बृजेश कुमार उपाध्याय भाजपा युवा मोर्चाके पुर्व अध्यक्ष रितेश कुमार चौबे, रिंकू तिवारी ,कपिल प्रसाद, सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!