ब्रेकिंग न्यूज़:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Location: Garhwa

गढ़वा

गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर शुक्रवार को ओबरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय शिव कुमार शर्मा और उनके छोटे भाई 52 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई गुरुवार को अपने पुराने घर—पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव—किसी कार्य से गए थे। शुक्रवार को वे वापस बलिगढ़ लौट रहे थे, तभी ओबरा मोड़ के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!