बोलेरो गाड़ी के धक्के से बाईक सवार एक महीला समेत तीन लोग हुए घायल

भवनाथपुर भवनाथपुर श्रीबंशीधर नजर मुख्य पथ पर शिवपूजन पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो गाड़ी के धक्के से बाईक सवार एक महीला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में थाना क्षेत्र अंतर्गत बुका के लंगड़ी टोला निवासी सह प्राथमिक विद्यालय के सहयोगी शिक्षक बनवारी राम, पत्नी लालती देवी तथा उनके दामाद ब्रजेश राम का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ब्रजेश राम अपने ससुर बनवारी राम और सास लालती देवी को बाईक पर बैठाकर भवनाथपुर बाजार से लंगड़ी स्थित अपने ससुराल जा रहा था, तभी मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप बोलरो चालक ने पीछे से उनके बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार उक्त तीनों लोग घायल हो गए। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों का घटना की जानकारी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!