बैटरी व सोलर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

गढ़वा
भवनाथपुर अंचल अंतर्गत केतार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी और सोलर सिस्टम चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। केतार थाना कांड संख्या 87/25 के तहत थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर चोरी की बैटरियां बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनुप कुमार (19 वर्ष), पिता– मोहन राम और जितन राम (23 वर्ष), पिता– स्वर्गीय मलु राम, दोनों निवासी केतार थाना क्षेत्र शामिल हैं। वहीं विकाश कुमार (19 वर्ष), पिता– दिनेश राम और सुनील राम (19 वर्ष), पिता– मुन्डोल राम, दोनों निवासी पालनगर, थाना केतार, जिला गढ़वा को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाल रंग की Exide कंपनी की 12 वोल्ट बैटरी (क्रमांक A3F4A2152801) तथा एक काले-गुलाबी रंग की POWER ZONE कंपनी की 12 वोल्ट बैटरी (क्रमांक PZ8000L) बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में सोलर सिस्टम चोरी कर भवनाथपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेचने की बात स्वीकार की है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई अलग मामला दर्ज नहीं है। पुलिस चोरी किए गए सोलर सिस्टम की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस कार्रवाई में पु०अ०नि० अरुण कुमार स्वानी, पु०अ०नि० चंदन कुमार साहा, स०अ०नि० सुदामा पाण्डेय, स०अ०नि० वेंकटेश शर्मा सहित केतार थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग
    error: Content is protected !!