बुधवारीय बाजार में महिला चोर पकड़ाई, पुलिस के हवाले

Location: Manjhiaon

मझिआंव: बुधवारीय साप्ताहिक बाजार के दिन मझिआंव के मुख्य सड़क स्थित मुन्ना सोनी के बर्तन दुकान से एक महिला ने अल्युमिनियम का बड़ा तशला चुराने का प्रयास किया। दुकानदार मुन्ना सोनी ने महिला को पकड़ लिया और अपनी दुकान में रोक लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को जमकर पीटा, जिससे बाजार में भीड़ उमड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस को महिला सौंप दी गई। पूछताछ में महिला बार-बार अपना गांव बदलती रही, कभी बरडीहा और कभी ओबरा बताती रही। सही नाम और पता न बताने के कारण पुलिस पर भी संदेह हुआ कि महिला के परिजन तक कैसे पहुँचें।

समाचार लिखे जाने तक महिला को थाना में रखा गया है। पुलिस उसकी पहचान और वास्तविक पता पता करने में जुटी हुई है, ताकि उसे उसके परिजनों को सौंपा जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!