बीरबल गांव में दुर्गा पूजा को लेकर 27 सदस्यीय समिति का गठन

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): बीरबल गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी ने की। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को भव्य व दिव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान 22 सितंबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्र पर्व व दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु 27 सदस्यीय दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति में गोपाल विश्वकर्मा को अध्यक्ष, जबकि सगमा प्रमुख अजय शाह को संरक्षक नियुक्त किया गया।

अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में:

  • कोषाध्यक्ष: श्रीकांत चंद्रवंशी
  • सचिव: बाबूलाल कुमार
  • उप सचिव: संभू विश्वकर्मा
  • प्रवक्ता: दीपक कुमार
  • सूचना मंत्री: राजकुमार प्रजापति
  • सहायक सूचना मंत्री: बिनोद प्रसाद यादव
  • महामंत्री: संजय चंद्रवंशी व नरेश चंद्रवंशी

इसके अलावा समिति के सदस्यों में राजकुमार कुशवाहा, भोला शाह, अशोक साहू, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मिथलेश राम, अनुज यादव सहित अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।

बैठक के दौरान पूजा की तैयारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था तथा स्वच्छता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!