Location: कांडी
कांडी। प्रखंड के बलियारी पंचायत अंतर्गत भीलमा गांव निवासी सुदेश्वर मेहता के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय लवकुश कुमार का निधन हो गया। लवकुश पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार उन्हें खून की लगातार कमी की समस्या थी। इसी को लेकर परिजनों ने वाराणसी, रांची सहित कई बड़े शहरों के अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें गढ़वा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही लवकुश ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
लवकुश के निधन पर बलियारी पंचायत के प्रभारी मुखिया पुरुषोत्तम कुमार, पूर्व प्रमुख पिंकू पांडेय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, डॉ. रंजीत मेहता, इंदल मेहता, बिट्टू कुमार, बलवंत सिंह, सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की प्रार्थना की है।












