Location: Manjhiaon
मझिआंव, प्रतिनिधि।
शिवेसर चंद्रवंशी डिग्री कॉलेज मझिआंव में बीए सत्र 2023-27 के सभी तीनों संकायों की परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू हो गई हैं, जो 5 अगस्त तक चलेंगी। मंगलवार को सेमेस्टर-3 के सीसी-8 विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक संजीत कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारी के रूप में महावीर महतो को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा के सफल संचालन में वीक्षक के रूप में राजकुमार सिंह, प्रेम कुमार दीक्षित, रविंद्र मेहता, राम विनय मेहता, ओमप्रकाश, राजू कुमार रवि, महेंद्र प्रजापति, गौतम चौधरी सहित अन्य शिक्षकगण शामिल रहे।











