रांची : कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। राहुल रविवार को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान वह महागठबंधन के साथी मुकेश सहनी के साथ एक तालाब में डुबकी लगाकर मछली पकड़ते देखे गए। मछली पकड़ने का आनंद और अनुभव लिया।
अब आप ही बताइए मछली पकड़ने और तालाब में डुबकी लगाने से महागठबंधन और कांग्रेस को कितना वोट मिलने वाला है। इससे मतदाता कितने प्रभावित होंगे। यह तो समय बताएगा। लेकिन मछली मारने की नौटंकी से ऐसा लगता है कि चुनाव को लेकर राहुल गांधी गंभीर नहीं हैं। बिहार में वह मस्ती करने आ रहे हैं। वोट से अधिक मस्ती की चिंता।
यह ठीक ही है कि वह मौज मस्ती कर लौट जाए। वरना बोलते हैं तो विवाद ही खड़ा हो जाता है। बिहार के पहले दौर में ही उन्होंने एनडीए को बड़ा मौका दे दिया। महापर्व छठ और मोदी को लेकर दिए गए उनके बयान को एनडीए ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। तालाब में डुबकी लगाने के चक्कर में कहीं महा गठबंधन की नैया न डुबो दे।
मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
Location: Manjhiaon मझिआंव (गढ़वा)। सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा 6 मार्च को लिखित आदेश जारी कर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के लिए सांसद प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया। इसके तहत…











