रांची: झारखंड सरकार के श्रम और उद्योग मंत्री संजय यादव का एक फोटो वायरल हुआ है। यह तस्वीर वोट देने के बाद की है । मंत्री ने यदि वोटिंग की है तो आपको मैंने पहले ही बताया था कि संजय यादव के बेटे रजनीश यादव कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कहलगांव विधानसभा में आज वोटिंग थी। संभव है मंत्री ने अपने बेटे के लिए वोटिंग की होगी।
संजय यादव झारखंड के गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। झारखंड सरकार में वह मंत्री हैं। जब उनका नाम गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में है तो कहलगांव क्षेत्र में भी उनका नाम कैसे है। यह तो जांच का विषय है। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। यह दो राज्यों का मामला भी है। यदि उनका नाम झारखंड में था तो बिहार में कैसे रह गया। इन्होंने अपना नाम क्यों नहीं कटवाया। एसआईआर के दौरान इनका नाम क्यों नहीं कटा। यह चुनाव आयोग पर भी सवाल है। साथ ही वोट चोरी का भी मामला है। अब देखते हैं संजय यादव के वोट देने के मामले में राहुल गांधी और महागठबंधन के नेता क्या कहते हैं।











