बिहार चुनाव परिणाम से पहले वोट चोरी का आरोप क्यों लगा रहे हैं राहुल, क्या हार का डर है

Location: रांची

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को आएगा। किसकी सरकार बनेगी, फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे या तेजस्वी संभालेंगे बिहार की बागडोर। पूरी तस्वीर 14 को साफ होगी। लेकिन परिणाम के पहले ही राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेता जिस तरह वोट चोरी, मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा, बोगस वोटिंग का आरोप लगा रहे हैं उससे यह लग रहा है कि कांग्रेस और महागठबंधन के नेता चुनाव परिणाम को लेकर अभी से ही निराश हैं। हार की स्क्रिप्ट पहले से तैयार की जा रही है कि यदि परिणाम एनडीए के पक्ष में गया तो वोट चोरी का आरोप लगाएंगे। हार नहीं मानेंगे। चोरी का आरोप लगाकर अपना दामन बचा लेंगे। लेकिन राहुल जी सत्ता तो आपको नहीं मिलेगी आप आरोप लगाते रह जाएंगे। भाजपा सहित एनडीए पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले से ही राहुल गांधी फिर से वोट चोरी का राग अलाप रहे हैं। यानी वह परिणाम को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं है। उन्हें भरोसा नहीं है कि बिहार की जनता महागठबंधन को सत्ता सौंपने वाली है। इतना तय हो गया है कि बिहार में यदि एनडीए की सरकार बनी तो वोट चोरी का ही मुद्दा उछाला जाएगा। जनमत को नकार देंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!