बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का एडीजे ने किया शुभारंभ

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: नगर अंतर्गत सीरिया टोंगर में गुरुवार को बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एडीजे संजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक बेहतर शिक्षण संस्थान की आवश्यकता होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सुविधा अनुसार अपने बच्चों का नामांकन इस विद्यालय में कराएं, क्योंकि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है।

सब डिविजनल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार नापित ने कहा कि विद्यालय की स्थापना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। विद्यालय के प्राचार्य रवीश प्रजापति ने विद्यालय की विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कॉरपोरेट टीम की ओर से ऑपरेशंस मैनेजर अभिषेक सिंह ने भी विद्यालय के दृष्टिकोण और मिशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय समग्र शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने को तैयार है।

समारोह में पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, रमना प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज, बहियार पंचायत की मुखिया सोनी देवी, आशुतोष सिंह और पत्रकार धीरेंद्र चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुज सिंह ने किया।

मौके पर विद्यालय प्रबंधन टीम के चेयरमैन बिरेन्द्र सिंह, निदेशक मनीष कुमार सिंह, युवराज सिंह, विनोद सिंह, आशुतोष शरण सिंह, विद्या सिंह, अनुज सिंह, लक्ष्मण राम, शैलेश चौबे, ओमप्रकाश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, विभूति भूषण चौबे, शिवकुमार पांडेय सहित सेवानिवृत्त शिक्षक गदाधर पांडेय, शिवनारायण चौबे, सीताराम जायसवाल, अर्जुन राम, रामवृक्ष पासवान, अलीम अंसारी, उमेश सिंह, संजय सिंह, शिक्षक कमलेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!