Location: Manjhiaon
मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत बिडेंडा खेल मैदान में शनिवार को बालक-बालिका फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। यह प्रतियोगिता आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा एवं खेल समिति बिडेंडा सरना समिति के सहयोग से आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 8 बालक एवं 8 बालिका टीमें शामिल थीं। बालक वर्ग में गढ़वा आदिवासी हॉस्टल की टीम विजेता रही, जबकि रंका प्रखंड के मझिगवां की टीम उपविजेता बनी। वहीं बालिका वर्ग में मेराल प्रखंड के राम बांध की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बरडीहा प्रखंड के ओबरा की टीम उपविजेता रही।
मैच के दौरान रेफरी की भूमिका उपाध्याय सिंह, आकाश, ऋषि एवं श्रवण सिंह ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री मुखलाल उरांव ने की।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि गिरिजा नंदन उरांव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती शील्ड, मेडल तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीमों को 3100 रुपये तथा उपविजेता टीमों को 2100 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर खेल समिति के अध्यक्ष रमेश उरांव (बीएसएफ), सचिव जितेंद्र उरांव, रौशन कुजूर, हरेंद्र, जगदीश उरांव, पूर्व विधायक प्रत्याशी गिरिजा नंदन उरांव, गढ़वा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र उरांव, उड़सुगी पंचायत मुखिया तेतरी देवी, राजन उरांव, रामपुर पंचायत मुखिया कुमारी छाया, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, अजित उरांव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।











