Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नंदेश्वर राम के पुत्र रंजीत कुमार उम्र 40 वर्ष छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में घायल रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार की शाम उनके घर का बिजली खराब हो गया था।वह अपने छत के ऊपर जाकर बिजली का तार जोड़ रहे थे।इसी बीच अचानक उनका पैर स्लिप कर गया और वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।अस्पताल में उनके सिर में 10 टांके लगे है।












