Location: पलामू
मेदिनीनगर। लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के सरइडीह पोखरी गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी की पत्नी सबीना बीवी उम्र 55 वर्ष मंगलवार की शाम बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सबीना बीवी मंगलवार की शाम अपने घर के छत से सूखा हुआ कपड़ा उतारने गई थी। इसी बीच वहां पर मौजूद बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने सबीना बीवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी सबीना बीवी की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, शशि रंजन पांडे पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।











