Location: पलामू
मेदिनीनगर।छतरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार अपना हिंदुस्तान पोर्टल के संपादक अरुण कुमार सिंह उम्र 50 वर्ष का बिजली करंट की चपेट में आकर मंगलवार की दोपहर निधन हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अरुण सिंह अपने घर में कुछ काम कर रहे थे।इसी बीच बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडली अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही पत्रकार जगत में जैसे ही अरुण सिंह के निधन की खबर मिली अन्य पत्रकार मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे परिजनों को संतावना दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी,पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताते चले कि अरुण सिंह बहुत ही सभ्य और व्यवहारिक व्यक्ति थे।उनके निधन से पूरे पलामू जिले में शोक की लहर है।











