बाजार में लगातार दूसरी रात भी पांच लाख की भीषण चोरी, व्यवसाइयों में आक्रोश

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रवंशी पेट्रोल पंप के समीप सत्येंद्र नाथ पांडेय की सीमेंट दुकान में बुधवार की रात चोरों ने कैश काउंटर का ताला तोड़कर पाँच लाख रुपये नगद और लक्ष्मी-गणेश भगवान का चित्र अंकित दो पुराने चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।
भुक्तभोगी सत्येंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को दुकान खोलने पर यह स्थिति देखी। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर दी, जिसके डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चली गई। उन्होंने लिखा हुआ शिकायत पत्र भी दर्ज करा दिया।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि चोर को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
छह दिन के भीतर तीसरी चोरी:
बाजार क्षेत्र में यह लगातार दूसरी रात हुई बड़ी चोरी है। इससे व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी निराशा और दहशत का माहौल है। इससे पहले मंगलवार की रात गायत्री मंदिर के समीप माँ गायत्री जेनरल स्टोर से नगदी व समान सहित लगभग एक लाख रुपये की चोरी हुई थी। उसके पहले 28 दिसंबर को बाजार स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य के कंप्यूटर सेट चोरी कर लिए गए थे।
इन घटनाओं ने यह संदेश दिया है कि चोरों को पुलिस प्रशासन से कोई भय नहीं है और वे खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। अब तक चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी नहीं हुई है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। व्यवसायियों और आम जनता की निगाहें अब पुलिस प्रशासन पर टिकी हुई हैं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!