
Location: पलामू
मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के दूल्ही गांव में सोमवार को मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई।जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कालाजोड़ा गांव निवासी गोपाल पासवान के पुत्र रौशन कुमार उम्र 16 वर्ष, सुरेंद्र कुमार राम के पुत्र प्रियांशु कुमार उम्र 12 वर्ष, दशरथ राम के पुत्र महेंद्र कुमार उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पाटन दूल्ही गांव घूमने जा रहे थे।इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी घायल रौशन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।