बलियारी पंचायत में मुखिया का प्रभार उप मुखिया को सौंपा गया

Location: कांडी

कांडी प्रखंड के बीडीओ राकेश सहाय ने मंगलवार को बलियारी पंचायत के उप मुखिया पुरषोत्तम कुमार रवि को पंचायत मुखिया का प्रभार सौंपा। यह निर्णय वर्तमान मुखिया चंदा देवी के निलंबन के बाद लिया गया, जिनके विरुद्ध 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितताओं का आरोप सिद्ध हुआ था।

चंदा देवी को निलंबित करने का निर्णय पंचायती राज विभाग, झारखंड, रांची और गढ़वा उपायुक्त के आदेशों के तहत लिया गया, जिसमें जांच दल द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद उन्हें दोषी पाया गया।

प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उप मुखिया पुरषोत्तम कुमार रवि का पंचायत के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत के वार्ड सदस्य प्रियंका देवी, कृष्णा राम, विमली देवी, सुजन्ति देवी, संगीता देवी, संजू देवी, सरोज देवी और विकास दुबे सहित ग्रामीण सुजीत दुबेविनोद राम आदि उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!