Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा): प्रतिनिधि।
बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, गढ़वा के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी, गढ़वा ने टॉस उछालकर एवं फुटबॉल को किक मारकर संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता को पूर्व N.Y.V. रिजवान अंसारी ने सफलतापूर्वक संचालन किया।
फुटबॉल मुकाबले में मझिआंव प्रखंड के टरहे की टीम ने बरडीहा की टीम को एक गोल से पराजित कर जीत हासिल की।
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में बरडीहा कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बरडीहा की ही बालिकाओं को हराकर खिताब जीता।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में
- आरती कुमारी ने प्रथम,
- सुप्रिया कुमारी ने द्वितीय,
- और रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रस्सी कूद प्रतियोगिता में भी
- आरती कुमारी प्रथम,
- सोनी कुमारी द्वितीय
- और श्वेता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
युवाओं के लिए 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को कस्तूरबा बालिका विद्यालय बरडीहा की वार्डन कंचन कुमारी एवं शिक्षिकाओं द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वार्डन कंचन कुमारी ने कहा कि “खेल से विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तथा उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बना रहता है।”
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, जय हिंद स्पोर्टिंग क्लब बरडीहा के अध्यक्ष पंकज कुमार चौरसिया, बबन कुमार, क्लब के युवा मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।











