बरडीहा थाना प्रभारी ने कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को दी महिला व साइबर सुरक्षा की जानकारी

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि) : बरडीहा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को महिला व साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि किसी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत संबंधित थाना को फोन कर सूचना दें। इसके बाद लिखित शिकायत देने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी अनजान व्यक्ति यदि मोबाइल पर ओटीपी मांगे तो उसे न दें, क्योंकि इसके माध्यम से अकाउंट में जमा राशि को चुराया जा सकता है।

कार्यक्रम में उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कई उपयोगी टिप्स भी दिए और छात्राओं को जागरूक किया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने अभिभावकों या शिक्षकों को दें।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय, विद्यालय की वार्डन कंचन कुमारी, पार्ट टाइम शिक्षिका अनुराधा कुमारी, सुनीता कुमारी, बबीता कुमारी सहित कई छात्राएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!