Location: Manjhiaon
मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में बरडीहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कुशदंड गांव निवासी तस्लीम अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के खिलाफ पीड़िता के पिता द्वारा बरडीहा थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में कांड संख्या 3/2026 के तहत पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गढ़वा जेल भेज दिया।
इधर पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। इसके पश्चात पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।











