मझिआंव। मुहर्रम पर्व को लेकर बरडीहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचल निरीक्षक बंशी पाठक और थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने किया।
फ्लैग मार्च आदर, सेमरी, सूखनदी, जतरो बंजारी समेत अन्य गांवों से होते हुए गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कदम उठाया गया ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम सहादत का पर्व है, जिसे दोनों समुदायों को मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वहीं प्रभारी बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने भी लोगों से शांतिपूर्वक और एकजुट होकर पर्व मनाने का आग्रह किया।











