बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Location: Manjhiaon



मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड के नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, प्रमुख प्रतिनिधि लालन यादव, उप प्रमुख संकेंद्र पासवान सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं से बीडीओ को अवगत कराया। इस पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार यथाशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!