धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। धुरकी थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही गांव के सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के पुतूर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान जीआर संख्या 2146/17 के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल राम (28 वर्ष, पिता किशुन राम), राजेश राम (34 वर्ष, पिता भगत राम), रमेश राम (31 वर्ष, पिता हरिवंश राम), अवधेश राम (42 वर्ष, पिता हरिवंश राम), संतोष राम (39 वर्ष, पिता हरिवंश राम), बिडू राम (50 वर्ष) तथा राम प्यारी राम (50 वर्ष, पिता स्वर्गीय प्रसाद राम), सभी निवासी पुतूर गांव, शामिल हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी अभियुक्त वर्षों से फरार चल रहे थे और पुलिस गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि धुरकी थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशन में फरार वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी है।
थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने कहा कि क्षेत्र के आम नागरिकों की सुरक्षा धुरकी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा और अपराध के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!