बंशीधर नगर में “सुबह ए झारखंड” कार्यक्रम के साथ मनाई गई राज्य स्थापना की रजत जयंती

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):
झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को नगर पंचायत बंशीधर नगर की ओर से “सुबह ए झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय हनुमान चौक पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

होलीक्रॉस विद्यालय की छात्राओं ने झारखंड की पारंपरिक लोकधुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। छात्राओं की प्रस्तुति ने राज्य की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपरा की झलक पेश की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रशासक राजबकमल, नगर प्रबंधक प्रणय मंडिलवार, रवि कुमार, नाजिर हरिओम कुमार, अमित पांडेय, कनीय अभियंता सुधीर सिंह, प्रियांशु तिवारी, नवनीत तिवारी, विधि सहायक मनजीत कुमार, कार्यालय कर्मी आशीष कुमार, विकास ठाकुर, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पूरे नगर का माहौल उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर नगर पंचायत की ओर से झारखंड की प्रगति, एकता और गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!