बंशीधर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा निकला गया भव्य पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव मनाया गया

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर बंशीधर नगर खंड के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया गया।यह पथ संचलन गोसाई बाग लाला बागी हनुमान मंदिर से मेन रोड एनएच 75 होते हुए बस स्टैंड,भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर से वापस होते हुए राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में जाकर समाप्त हुआ।मेन रोड एनएच 75 पर स्थानीय नागरिक महिलाएं,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, अनुकूल चंद्र,गायत्री परिवार ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में विजयादशमी व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर गढ़वा जिला सह कार्यवाह लव जी नें अपने बौद्धिक में कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष के दौरान पंच परिवर्तन के तहत 5 प्रमुख मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाएगा।इनमें पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक समरसता,स्व-निर्भर व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।इस दौरान संघ देशभर में गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन,प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन करेगा।हिंदू समाज के लिए विजयादशमी पौरुष और शक्ति जागरण का पर्व है।उन्होंने कहा कि संघ का कार्य इसी दिन से शुरू होकर 100 वर्षों तक विस्तारित हुआ है।इस अवसर पर गढ़वा जिला संचालक काशी महतो,पूर्व संचालक विद्यासागर, अनुकुलचंद्र के विजय डा,खंड कार्यवाह राम बच्चन मेहता,सह खंड कार्यवाह सुजीत लाल अग्रवाल,अविनाश कुमार,सुधीर प्रजापति,अमित्युश,संजीत, अश्विनी,राजकुमार,ललित प्रसाद आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!