Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाला गया।
फ्लैग मार्च एसडीपीओ कार्यालय से शुरू होकर भवनाथपुर मोड़, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, राजा पहाड़ी शिव मंदिर, बिशुनपुर, गोसाईबाग, चेचरिया, भोजपुर, पतिहारी, बिशुनपुरा बाजार, रमना बाजार, कर्णपुरा, मड़वनीया और बहियार होते हुए वापस बंशीधर नगर में समाप्त हुआ।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बंशीधर नगर, बिशुनपुरा और रमना प्रखंड में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन के रूट का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
फ्लैग मार्च में बंशीधर नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी संदी











