Location: Shree banshidhar nagar
पीएम पोषण शक्ति योजना के तहत आठ विद्यालयों की रसोइया-सह-सहायिकाओं ने दिखाया हुनर
बंशीधर नगर (गढ़वा), गुरुवार:
संकुल संसाधन केंद्र चितविश्राम में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत गुरुवार को संकुल स्तरीय रसोइया सह सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यालयों की रसोइया-सह-सहायिकाओं ने भाग लिया और अपने पाक-कौशल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में नव प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा की गायत्री देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय सरहसताल को मिला।
प्रतिभागियों को सीआरपी संजय कुमार सिंह, शिक्षक तनवीर आलम, अखिलेश प्रसाद और प्रियंका कुमारी ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संजय कुमार सिंह ने कहा, “आप सभी ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किया, जिसके लिए जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।”
शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बाल सदस्य धीरज कुमार, स्वच्छता मंत्री पलक कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, शिक्षक तनवीर आलम और नरेंद्र श्रीवास्तव शामिल थे।
मौके पर उपस्थित शिक्षक व गणमान्य:
कमलेश कुमार पांडेय, सुभाष राम, अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा, अमित कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, रितेश कुमार, निर्मला देवी, शारदा देवी, चिंता देवी, नागवंती देवी, देवंती देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, मालती देवी सहित कई अन्य शिक्षक व रसोइया उपस्थित थीं।











