Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर, गढ़वा:
स्थानीय थाना पुलिस द्वारा अपराध और फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें गढ़वा जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चितविश्राम गांव के तीन — मुनि सोनार (पिता: कृष्णा सेठ), कृष्णा सेठ (पिता: मनदीप सेठ), वृक्षमोहन सेठ (पिता: कुलदीप सोनार) तथा जमुआ गांव निवासी रामावतार भुइयां (पिता: सुखाड़ी भुइयां) शामिल हैं।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें जमुआ गांव के रामावतार भुइयां के खिलाफ मामला वर्ष 2002 से लंबित था, जबकि चितविश्राम के तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामले वर्ष 2009 से लंबित थे।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को भी दो अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। थाना प्रभारी ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह का छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे फरार अपराधियों को पकड़ा जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।











